कोलेबिरा: आंधी-तूफान में उड़ी स्कूल की छत, पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे
कोलेबिरा प्रखंड के अघरमा पंचायत स्थित आरसी प्राथमिक विद्यालय महुआ टोली का छत सोमवार शाम आए तेज आंधी-तूफान में उड़ गया। मंगलवार दोपहर 2 बजे भी स्कूल की स्थिति खराब बनी रही। विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त होने से बच्चे पेड़ की छांव में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। शिक्षक खुले आसमान के नीचे किसी तरह कक्षाएं चला रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से जल्द मरम्मत