बिजावर: बिजावर रोड पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टायर और बैटरी की चोरी, सुराग देने वाले को ₹20,000 का इनाम
बिजावर क्षेत्र के मातगुवां थाना के बिजावर रोड पर तीन दिन पहले हुए भीषण सड़क हादसे के बाद सड़क किनारे खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से चोरों ने टायर और बैटरी चोरी कर ली। ट्रक मालिक राजकुमार चौरसिया ने शुक्रवार की शाम 4 बजे बताया कि चोर रिम सहित नए टायर और बैटरी ले गए, जिससे करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।