परसवाड़ा: परसवाड़ा में युवा शक्ति संवाद का आयोजन, युवाओं ने सामाजिक बदलाव का लिया संकल्प
परसवाड़ा के बिजाटोला में एक निजी लॉन में रविवार, 5 अप्रैल को युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चला, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर विभिन्न सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श किया। समाजसेवी देवेंद्र ऐडे ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को एक मंच प्रदान करना था, जहां वे आपसी