नौगांव: नौगांव सिविल अस्पताल के निरीक्षण में मिली खामियां, मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष ने दिए सुधार के निर्देश
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे नौगांव नगर के नवनिर्मित सिविल अस्पताल का मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह यादव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई महत्वपूर्ण कमियां सामने आईं, जिन पर उन्होंने गंभीर चिंता व्यक्त की। विशेष रूप से फर्नीचर की कमी, पोस्टमार्टम चैंबर की अनुपलब्धता और ऑपरेशन थिएटर के अभी तक शुरू न होने को लेकर उन्होंने नाराजगी