अशोक नगर: जिला अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारी मैनेजर से मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अशोकनगर जिला अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारी और एक पूर्व सुपरवाइजर ने आउटसोर्सिंग का काम देखने वाले मैनेजर राज यादव के साथ मारपीट की है। यह घटना शुक्रवार रात को अस्पताल के गेट पर हुई। मैनेजर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मैनेजर राज यादव ने बताया कि शुक्रवार रात को उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारी हरीचरण रजक को अस्पताल के अंदर जाते देखा।