ग्वालियर गिर्द: सोशल मीडिया पर कट्टे के साथ फोटो वायरल करने वाले एक युवक को पुलिस ने सोंसा गांव से पकड़ा
ग्वालियर मौजूदा दौर के युवाओं में हथियारों के प्रति प्रेम उनकी परेशानी का सबब बनता जा रहा है। जिले के उटीला थाना क्षेत्र के सौंसा गांव का रहने वाला अंकू उर्फ विवेक यादव अपने हथियार प्रेम के चलते अब जेल की हवा खा रहा है। दरअसल पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक युवक ने अपने सीने कट्टा रखकर फोटो खिंचवाकर उसे वायरल किया था।