ग्वालियर गिर्द: गोल पहाड़ियां पर स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर उनकी जयंती पर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग पहुंचे
ग्वालियर गुलाम भारत में शिक्षा की अलख जगाने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें याद किया गया। गोल पहाड़िया स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और उन्हें माल्यार्पण कर याद किया। इस मौके पर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि उनके महापौर कार्यकाल में यह प्रतिमा स्थापित की गई थी।