ग्वालियर गिर्द: एसएसटी और बहोड़ापुर थाना पुलिस ने एक कर से 2 लाख रुपए से ज्यादा नगदी पकड़ी
ग्वालियर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शहर की सीमाओं पर हो रही चेकिंग के दौरान एसएसटी और बहोडापुर पुलिस को एक कार से 2 लाख से ज्यादा की नकदी मिली है। इस नकदी के बारे में कार में मौजूद निशांत मेहता कोई जानकारी या दस्तावेज नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने इस रकम को जप्त कर लिया है और ट्रेजरी में यह पैसे जमा कर दिए हैं।