कोल: शाहजमाल में नाली के पानी को लेकर पड़ोसी से हुआ झगड़ा, पड़ोसी ने गाली-गलौज कर भाई-बहन को पीटा और घायल किया
Koil, Aligarh | Feb 16, 2025 अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के शाहजमाल क्षेत्र में नाली के पानी को लेकर पड़ोसी से झगड़ा हो गया। जिसके उपरांत दबंग पड़ोसी ने विरोध कर रहे दोनों भाई बहन के साथ जमकर मारपीट की। इधर घायलों के द्वारा आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।इधर पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल मलखान सिंह रविवार की शाम करीब 5:00 बजे भेज दिया।