पुष्कर: पुष्कर की हनुमान गली में दिनदहाड़े एक महिला से बैग और चेन छीनने की कोशिश, पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
Pushkar, Ajmer | May 2, 2026 पुष्कर की हनुमान गली में दिनदहाड़े एक महिला से बैग और चेन छीनने की कोशिश की गई। इस दौरान घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शनिवार दोपहर करीब 1:17 बजे पीड़िता गली से गुजर रही थीं। तभी दो बाइक सवार बदमाश उनके पास आए और अचानक बैग छीनने का प्रयास किया। आशंका है कि उन्होंने महिला के गले से सोने की चेन भी तोड़ने की कोशिश की।