अल्बर्ट एक्का (जारी): एक माह से अंधेरे में जीने को मजबूर देवीडीह के ग्रामीण, ट्रांसफार्मर बदलने की मांग
जारी प्रखंड अंतर्गत मेराल पंचायत के सुदूरवर्ती गांव देवीडीह में पिछले एक माह से बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप है। गांव का 25 केवीए ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण लगभग 85 से 90 परिवार अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से कई बार बिजली विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया।