प्रतापगढ़: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर प्रतापगढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं नेत्र परीक्षण अभियान की शुरुआत
प्रतापगढ़। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एवं जन सुरक्षा को समर्पित विशेष कार्यक्रम के तहत प्रतापगढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं नेत्र परीक्षण अभियान की शुरुआत की गई। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में यातायात शाखा द्वारा यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उ