सिंहस्थ 2028: निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा, गुणवत्ता और समय सीमा पर जोर 🚧⏳
संभागायुक्त और सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने शुक्रवार को सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कान्ह डायवर्सन, हरिफाटक ब्रिज अंडरपास, महामृत्युंजय द्वार मार्ग और नवीन सर्किट हाउस जैसे निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार, संभागायुक्त ने अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने, संसाधन बढ़ाने और बारिश के दौरान भी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।
#Simhastha2028 #UjjainDevelopment #MPNews #UjjainUpdate #SmartCityUjjain