भाजपा SC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने किए महाकाल दर्शन, सिंहस्थ विकास कार्यों की सराहना 🙏✨
भारतीय जनता पार्टी (SC मोर्चा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने आज उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को लेकर चल रहे विकास कार्यों की जमकर तारीफ की। आर्य ने कहा कि सरकार धार्मिक नगरी के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। महाकाल लोक के बाद अब सिंहस्थ के विकास कार्य उज्जैन को एक नए वैश्विक शिखर पर ले जाएंगे।
#MahakalDarshan #UjjainUpdate #LalSinghArya #BJPMP #Simhastha2028