ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान का 78वां शहीदी दिवस: अपंग आश्रम में पौधारोपण व सामग्री वितरण 🌱🍎
सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान के 78वें शहीदी दिवस पर अपंग आश्रम में पौधारोपण, विचार गोष्ठी और सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने आश्रमवासियों को दूध, ब्रेड और फल बांटे। इस अवसर पर वक्ताओं ने 'नौशेरा के शेर' ब्रिगेडियर उस्मान के सर्वोच्च बलिदान को याद किया, जिन्होंने 1948 में पाकिस्तान की कश्मीर हथियाने की कोशिशों को नाकाम कर दिया था और देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
#BrigadierUsman #IndianArmyHero #Tribute #UjjainEvents #SocialWork