*भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के समृति दिवस को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया*
भादरा, राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन (भामस) की ओर से भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक बनाई गई। संगठन के नर्सेज एवं अन्य कर्मचारियों ने ठेंगड़ी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए, इस स्मृति दिवस को सामाजिक समस्या दिन के रूप में मनाया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नवीन झाझड़िया ने कहा कि संघ के नारे "देश हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम" को सार्थक करेंगे, तभी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यकारी जिलाध्यक्ष नरेश बेनीवाल ने सामाजिक समरसता के सिद्धांत पर बल देते हुए उनकी जीवनी पर विचार व्यक्त किए । इस मौके पर सीनियर नर्सिंग अधिकारी बलबीर बेनीवाल, पवन आर्य, राकेश बिजारणिया, कृष्ण खीचड़, रतनलाल, फार्मासिस्ट शंकरलाल यादव, आलोक स्वामी, देशराज मीणा, एएनएम मोनिका गोदारा, योगिता, हेमलता एवं पार्वती सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।