बदायूं: चौसिंगा गांव में चार लोगों ने विधवा महिला के साथ मारपीट कर किया घायल
Budaun, Budaun | Dec 3, 2024 बदायूँ के थाना उझानी क्षेत्र के चौसिंगा गांव के रहने वाले ज्ञानसिंह पुत्र सरदार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि गांव के चार लोगों ने उसकी 45 वर्षीय विधवा बेटी संतोष कुमारी पत्नी स्व० परवेश कुमार के खेत का निकास बंद कर दिया और कहासुनी होने पर चारों लोगों ने उसकी विधवा बेटी को लाठी - डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।