बैतूल नगर: ग्रामसभा में जातिगत अपमान का आरोप: कोटवार नियुक्ति विवाद पर भड़का मेहरा समाज, एफआईआर की मांग
बैतूल जिले के आमला जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हरन्या में आयोजित ग्रामसभा अब बड़े विवाद का रूप ले चुकी है। कोटवार नियुक्ति को लेकर हुई बैठक में अनुसूचित जाति मेहरा समाज के लोगों के साथ कथित जातिसूचक अभद्रता और अपमानजनक टिप्पणियां किए जाने के आरोप लगे हैं। मेहरा समाज संगठन ने जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी के नेतृत्व में बुधवार दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन