बकावंड: बस्तर पहुंचे इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शरद अवस्थी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
*बस्तर, 15 जून 2026/* *भारतीय जनता पार्टी मण्डल बस्तर* की ओर से आज *इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शरद अवस्थी* के बस्तर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।
*बस्तर मेन चौक* में *जिला पंचायत सदस्य सकुंतला कश्यप* सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और नारेबाजी के साथ माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।