बेगूसराय: बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, अपराधी घर से बुलाकर ले गए; पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर ले गया और उसे धारदार हथियार से चेहरे कुचलकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। इससे भी मन नहीं भरा तो अपराधियों ने युवक का आंख निकाल लिया। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं युवक हत्या की खबर लगते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया।