बीरपुर: विश्व जनसंख्या दिवस पर बीरपुर में स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली
विश्व जनसंख्या दिवस के तहत गुरुवार को वीरपुर पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। यह जागरूकता रैली वीरपुर पीएचसी परिसर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः पीएचसी पर पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा को लेकर विकसित भारत की नई पहचान" परिवार हर दंपति की शान थीम के तहत आशा कार्यकर्ताओं को जागरूक किया।