बीरपुर: गेनहरपुर मुखिया ने कबीर अंत्येष्टि योजना के दो लाभार्थियों को ₹3000 का किया चेक प्रदान
गुरुवार को बीरपुर प्रखंड के गेनहरपुर पंचायत भवन में कबीर अंत्येष्टि योजना के दो लाभुकों को तीन हजार का अलग अलग चेक प्रदान किया गया। यह चेक मुखिया अशोक पासवान द्वारा दी गई। इस योजना के तहत गेनहरपुर पंचायत के जिंदपुर वार्ड नंबर 10 निवासी मृतका इंदु देवी की पुत्री राजनंदनी कुमारी एवं मृतका रेखा देवी पति चंद्रदेव पासवान की पुत्री चांदनी कुमारी को प्रदान किया गया