बीरपुर: पंकज कुमार शक्तिधर ने बीरपुर में नव पदस्थापित बीडीओ के रूप में दिया योगदान
बीरपुर में नए प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार शक्तिधर ने कार्यालय में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर वीरपुर अंचलाधिकारी भाई वीरेंद्र ,बीपीआरओ विभा रानी ,अंचल कार्यालय के लिपिक सुभाष कुमार समेत प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कई कर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ बुके ,मोमेंटो व कलम डायरी प्रदान कर स्वागत किया। मौके पर लिपिक विकास कुमार ,एलडीसी दयानंद मौजूद थे।