बीरपुर: मोहर्रम व श्रावणी मेले में विधि व्यवस्था को लेकर बीरपुर थाने के प्रतीक्षालय भवन में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
बीरपुर थाना के प्रतीक्षालय भवन में मुहर्रम एवं श्रावणी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता वीरपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार ने की। बैठक में मुहर्रम व श्रावणी मेला में विधि व्यवस्था को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।इस दौरान पुलिस पदाधिकारी द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों व शांति समिति के सदस्यों से सुझाव भी मांगे गए।