बारिश के बाद जाजमऊ में बिजली गुल होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
छबीलेपुरवा सब स्टेशन क्षेत्र में घंटों बिजली न आने पर बड़ी संख्या में लोग सब स्टेशन पहुंच गए। संतोषजनक जवाब न मिलने पर नाराज़ लोगों ने जेके चौराहे पर सड़क जाम कर दी, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।
मौके पर पहुंची पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों ने लोगों को समझाया, जिसके बाद आंशिक रूप से बिजली बहाल की गई।
सवाल ये है कि आखिर हर बारिश के बाद जाजमऊ में बिजली संकट क्यों खड़ा हो जाता है?
📍 स्थान: जाजमऊ, कानपुर
🎥 Ground Zero News
.
.
.
#Kanpur #Jajmau #GroundZeroNews #KanpurNews #BreakingNews
Mathura, Mathura | Jul 3, 2026