कानपुर में दो दिन की बारिश ने सिर्फ सड़कों पर पानी नहीं भरा, बल्कि सिस्टम की पोल भी खोल दी।
पांडु नगर की हार्मोनी विला सोसायटी में जमीन धंस गई, परेड चौराहे से उर्सला अस्पताल तक सड़क कई जगह बैठ गई, फूलबाग में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की 40 साल पुरानी बाउंड्री वॉल गिर गई और शहर के कई इलाकों में जलभराव ने हालात बिगाड़ दिए।
सवाल ये है कि जब नाला सफाई के नाम पर 7 करोड़ से ज्यादा का बजट पास हुआ था, तो फिर हर बारिश में कानपुर क्यों डूबता है?
क्या ये सिर्फ बारिश का असर है… या फिर नगर निगम, जल निगम और निर्माण एजेंसियों की लापरवाही का नतीजा?
आपके इलाके में भी जलभराव या सड़क धंसने की समस्या है? हमें DM/WhatsApp पर भेजें।
.
.
..
#Kanpur #KanpurNews #GroundZeroNews #PanduNagar #HarmonyVilla