
आगामी 'राजकीय मुड़िया पूनों मेला-2026' के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने हेतु आज गोवर्धन के राधे श्याम सेवा सदन में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया । बाइट #spra_mta । @Uppolice @adgzoneagra @digrangeagra https://t.co/mTqB7uaPAQ
Mathura, Uttar Pradesh | Jul 20, 2026

आज दिनांक 17.07.2026 को थाना राया के ग्राम ककरेटिया के रहने वाले बालिन्दर और उसी के नजदीक ही दो-तीन किलोमीटर दूर थाना महावन के ग्राम कारव के रहने वाले हरेन्द्र में आज दोपहर लगभग 13:00 बजे ग्राम ककरेटिया में , पुरानी रंजिश के चलते आपस में आज किसी बात को लेकर इनके बीच में लड़ाई हुई और उसके बाद ये संज्ञान में आया है कि इनके द्वारा फायरिंग भी की गई । दोनों ही आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं । पुलिस को सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी महावन के नेतृत्व में 03 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची , गांव में सर्च ऑपरेशन किया गया है । जो लोग भी इस घटना में दोषी थे अभी उनमें से पांच लोगों को पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया है और इनसे पूछताछ करके आवश्यक विधिक कार्रवाई की जायेगी । बाइट:- #SPRA_MTA @Uppolice @adgzoneagra @digrangeagra
Mathura, Uttar Pradesh | Jul 17, 2026

आज दिनांक 30.06.2026 को समय करीब 03:35 बजे थाना राया क्षेत्रान्तर्गत यमुना-एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 112 KM पर बस और ट्रेलर में हुई सडक दुर्घटना के सम्बन्ध में #SPRA_MTA द्वारा दी गई बाइट:- @Uppolice @adgzoneagra @digrangeagra https://t.co/5XPq3nKFUT
Mathura, Uttar Pradesh | Jun 30, 2026

अधिकमास के दौरान ब्रज भूमि और गिरिराज महाराज की 21 किलोमीटर की परिक्रमा में लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं । कुंडों में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उनके चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है और श्रद्धालुओं के स्नान के लिए फव्वारे लगाए गए हैं। इसके बावजूद, आज सुबह आगरा के शाहगंज निवासी एक युवक ने अति उत्साह में बैरिकेडिंग लांघकर कुंड में छलांग लगा दी और गहराई व फिसलन के कारण वह वापस नहीं आ सका । वहां मौजूद लोगों और पुलिस के प्रयासों के बाद अंततः फ्लड टीम और गोताखोरों ने युवक का शव बरामद किया। इस घटना के बाद अब प्रशासन बैरिकेडिंग पर जाली लगवा रहा है और लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार श्रद्धालुओं को गहरे कुंडों में न जाने की चेतावनी दी जा रही है। बाइट- सुरेश चन्द्र रावत ,#spra_mta @Uppolice @adgzoneagra @digrangeagra
Mathura, Uttar Pradesh | Jun 7, 2026

थाना बरसाना पुलिस द्वारा खनन के विरुद्ध की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में #SPRA_MTA द्वारा दी गई बाइट:- @Uppolice @adgzoneagra @digrangeagra
Mathura, Uttar Pradesh | Jun 5, 2026