सिरमौर: महिला मंडल सिरमौर द्वारा चुनरी यात्रा को लेकर सिरमौर में बैठक की गई
Sirmour, Rewa | Oct 5, 2024 चुनरी यात्रा को लेकर समाजसेविका श्रीमती सौदामनी गुप्ता के नेतृत्व में महिला मंडल सिरमौर के द्वारा बैठक की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भव्य चुनरी यात्रा 9 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से नगरपरिषद सिरमौर से शुरू होकर शिव मंदिर से होते हुए नगर का भ्रमण कर फूलमती माता मंदिर में समाप्त किया जाएगा और वहा पर पूजा अर्चना कर सभी को प्रसाद वितरण किया जाएगा।