मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में DM गौरांग राठी ने झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी की, सड़कों की गुणवत्ता जांचने खुद पहुंचे मौके पर
झांसी के मऊरानीपुर में डीएम गौरांग राठी ने सीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के बाद झोलाछाप डॉक्टरों और नियमों के विरुद्ध संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डीएम ने नवनिर्मित सड़कों की गुणवत्ता जांचने के लिए नमूने प्रयोगशाला भेजने के निर्देश भी दिए।