कुढ़नी: घर में हुई चोरी की घटना से सदमे में आए गृहस्वामी की मौत
तुर्की थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार और मंगलवार कि सुमेरा स्थित बंद घर में हुई चोरी की घटना को अचानक देख एक 60 वर्षीय व्यक्ति मोजीबुल हक को गहरा सदमा लग गया. सदमे में आए मोजीबुल हक को दिल का दौड़ा पड़ गया. इलाज में ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. वही मंगलवार करीब 10:00 बजे शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।