कुचायकोट: गोपालपुर थाना क्षेत्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लापता एंबुलेंस चालक को पुलिस ने किया सकुशल बरामद
कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात में 102 एंबुलेंस के चालक सोनाफ आलम विगत 22 तारीख से लापता हो गया था। जिसकी सूचना उसकी पत्नी ने 23 तारीख को कुचायकोट पुलिस को दी पुलिस सूचना मिलने के तीन दिन के अंदर ही लापता चालक को सकुशल गोपालपुर थाना क्षेत्र से बरामद करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। जहां से लापता चालक अपने परिजन के साथ अपने घर चला गया।