गुरारू: बलखोरा बिगहा गांव में चोर घर से 2 लाख के जेवरात चुरा ले गए, खाली बक्से बधार में मिले
Guraru, Gaya | Aug 24, 2026 कोंच थाना क्षेत्र के कनौसी पंचायत अंतर्गत बलखोरा बिगहा गांव में रविवार की मध्य रात्रि करीब 12 बजे चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी कर ली। पीड़ित पूना चंद्रवंशी, पिता स्व. काशीराम चंद्रवंशी ने बताया कि चोर घर के पीछे से प्रवेश कर घर में रखे सारे सामान ले गए। चोर लगभग दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी ले गए।