खैरलांजी: जल गंगा संवर्धन अभियान: खैरलांजी में ग्राम पंचायत सचिवों को जल परीक्षण का प्रशिक्षण दिया गया
जल जीवन मिशन के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बालाघाट द्वारा जनपद पंचायत खैरलांजी कार्यालय में 07 मई 2026 को फील्ड टेस्ट किट (FTK) प्रशिक्षण कार्यक्रम दोपहर लगभग 2 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम कार्तिकेय जैसवाल एवं जनपद पंचायत खैरलांजी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वृन्दावन मीणा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस प्रशिक्षण में क्षेत्र के 62 ग्राम