मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कलेक्टर्स-कमिश्नर्स और SP-IG की समीक्षा बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश:
🔹 जन विश्वास अभियान: अधिकारी फील्ड में रहकर जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण करें। मुख्यमंत्री बिना सूचना के किसी भी जिले में पहुंचकर औचक निरीक्षण करेंगे।
🔹 स्वामित्व योजना: नि:शुल्क रजिस्ट्री के महा अभियान में तेजी लाएं, लापरवाही बरतने वाले जिलों पर होगी सख्त कार्रवाई।
🔹 कृषि व किसान: अल्प वर्षा वाले 12 जिलों के लिए सिंचाई व पेयजल की विशेष कार्ययोजना बने।
🔹 विकास कार्य: दीपावली से पहले सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य पूरे किए जाएं।
🔹 स्वास्थ्य: मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रदेश के अस्पतालों में शुरू हुए ‘चेस्ट क्लीनिक’।
🔹 प्रमुख आयोजन: 1 नवंबर को भव्य मप्र स्थापना दिवस समारोह तथा गोवर्धन पूजा पर उत्कृष्ट पशुपालकों को मिलेंगे ‘गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार’।
#jansamparkMP #sagar #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav #JanVishwasAbhiyan
Sagar, Madhya Pradesh | Oct 21, 2026