बीकानेर: नापासर नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने खोला खाता, वार्ड 20 से किशन देया निर्विरोध निर्वाचित हुए
नापासर नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने जीत के साथ अपना खाता खोल लिया है। वार्ड नंबर 20 से भाजपा प्रत्याशी किशन देया पुत्र जसवंत देया को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। किशन देया बीकानेर देहात भाजपा जिला उपाध्यक्ष जसवंत देया के पुत्र हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 20 से भाजपा की ओर से किशन देया और कांग्रेस की ओर से महादेव माली ने नामांकन दाखिल किया