सिकंदराराऊ: हसायन पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 अवैध तमंचा व ज़िंदा कारतूस किए बरामद
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत हसायन पुलिस द्वारा मुखिबर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त शीलेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी बपन्डई थाना हसायन को गोपालपुर रोड से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है।