सिकंदराराऊ: नगला विजन मार्ग पर पिछले 10 दिन से अंडोली से गायब व्यक्ति का शव गड्ढे में मिला, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए
नगला विजन मार्ग पर खेत के किनारे पानी भरे एक गड्ढे में एक व्यक्ति का सड़ा गला शव देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी गिरीश कुमार गौतम फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त 22 जनवरी से गायब सोन पाल पुत्र बाबूलाल उम्र 55 वर्ष निवासी अंडोली के रूप में हुई है। शब को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।