गया टाउन सीडी ब्लॉक: बंगाल से शराब लाकर बिहार में बेचने वाला 1 अभियुक्त गया रेलवे जंक्शन पर RPF द्वारा गिरफ्तार
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत 20 लीटर बियर के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने रविवार की दोपहर 12 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गश्ती के दौरान स्टेशन के ऑफिसर गेस्ट हाउस के समीप एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखा गया।पूछताछ में खुद का नाम प्रवीन कुमार बताया है।