भोगांव: बिछवां के गांव इंन्नीखेड़ा के पास पिकअप दुग्ध वाहन की टक्कर से साइकिल सवार घायल, एक सप्ताह बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज
गांव नगला कुआ निवासी भूरी देवी पत्नी स्व0 मटरुलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि बीती 21 जून को उसका पुत्र सुबह 7:30 बजे साइकिल से पड़ोसी गांव इंन्नीखेड़ा जा रहा था।जब वह गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे पिकअप दुग्ध वाहन के चालक ने तेजी से चलाते हुए टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया।जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।