भोगांव: भोगांव के ग्राम मानिकपुर में भैंस चोरी करते चोरों का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद भी नहीं लगा भैंस का सुराग
भोगांव के ग्राम मानिकपुर में बीती 22जून की रात अज्ञात चोरों द्वारा विजय पुत्र धनीराम की भैंस चोरी कर ली गई थी।जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है।जिसमें पिकअप गाड़ी में भैंस लादते चोर नजर आ रहे हैं।गाड़ी का नंबर भी दिखाई दे रहा है।लेकिन उसके बाद भी आज तक चोरी गई भैंस का कोई सुराग नहीं लग सका है।पीड़ित ने कार्यवाही कर भैंस वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।