भोगांव: भोगांव जीटी रोड स्थित नगला मान सिंह मोड़ के पास पेट्रोल से भरे टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार 2 युवक घायल
भोगांव जीटी रोड स्थित नगला मान सिंह मोड़ के पास बेवर की ओर से आ रहे टैंकर संख्या यूपी 80 FT 9241 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनो घायलों को सीएचसी भोगांव में भर्ती कराया। घटना के बाद चालक टैंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया।