ब्यावरा: राज्य मंत्री के घर हुई चोरी की वारदात, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
ब्यावरा थाना क्षेत्र के सेमलापार गांव में मध्य प्रदेश शासन के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार के घर में अज्ञात चोर ने ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान कर राज्य मंत्री के घर से पेटी का ताला तोड़कर ₹80000 नगद चुरा कर ले गया। इस घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।