ग्राम पंचायत मसूरी में तालाब गहरीकरण व सौंदर्यीकरण हेतु किया गया श्रमदान
कलेक्टर व सीईओ जिला पंचायत ने भी श्रमदान कर स्थानीय लोगों को किया प्रोत्साहित
जल संरक्षण शक्ति प्रदान करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "जल गंगा संवर्धन अभियान" के तहत जनपद पंचायत अटेर की ग्राम पंचायत मसूरी में आज बड़े स्तर पर तालाब गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण हेतु जन सहयोग से श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर भिण्ड व सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ने भी भाग लिया और उत्साह के साथ श्रमदान कर स्थानीय लोगों को प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर ने बताया कि तालाब गहरीकरण से जल संधारण क्षमता बढ़ेगी, भूजल स्तर सुधरेगा तथा सूखे के समय पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। साथ ही सौंदर्यीकरण से ग्राम का पर्यावरण व स्थानीय पर्यटन संवर्धन होगा।
सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि यह सक्रिय भागीदारी सतत विकास के लिए आवश्यक है और प्रशासन जनभागीदारी से गांवों में जल संरक्षण की कई परियोजनाएँ तेजी से लागू कर रहा है।
कार्यक्रम में ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रशासन ने ग्रामवासियों से निरंतर सहयोग की अपील की है ताकि जल संसाधनों का दीर्घकालिक संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP
#JalGangaSamvardhan
#भिण्ड
#Bhind
Bhind, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026