बड़नगर: थाना बड़नगर पुलिस ने अनाज व्यापारी हत्याकांड में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
उज्जैन जिले में अपराधों की रोकथाम एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़नगर निरीक्षक श्री अशोक कुमार पाटीदार एवं टीम द्वारा हत्या प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।