भादरा: पूर्व सैनिकों की समस्याओं को लेकर हुई बैठक, जिसमें सैनिक कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई
भादरा। पेंशनर भवन, गांधी पार्क में गुरुवार को आयोजित पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की बैठक में जिला सैनिक बोर्ड श्रीगंगानगर की टीम ने सैनिक कल्याण योजनाओं की जानकारी दी और दस्तावेज संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान किया। कैप्टन सतबीर सिंह बैनीवाल की अध्यक्षता में शहीद स्मारक, सीएसडी, ईसीएचएस और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई।