लातेहार: राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
लातेहार : राष्ट्रीय पंचायत दिवस 2026 के अवसर पर डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त संदीप कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं के राजस्व स्रोत बढ़ाने, स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और कर संग्रहण में सुधार पर जोर दिया