भभुआ: भभुआ थाना की पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में अलग-अलग जगहों से 5 लोगों को लिया हिरासत
Bhabua, Kaimur | Apr 11, 2026 भभुआ थाना की पुलिस ने मोबाइल चोरी करने के मामले में अलग-अलग जगहों से पांच लोगों को हिरासत में लिया है। शनिवार को 2 बजे भभुआ प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मोबाइल चोरी को लेकर थाना में कई आवेदन पड़ा हुआ हैं। जो पुलिस इस मामले को लेकर जांच पड़ताल भी कर रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर भभुआ थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पांचो को गिरफतार किया।