कैरो: कैरो में हाथियों का खौफ, विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव की पहल पर डीएफओ ने ग्रामीणों को टॉर्च बांटी, मिली राहत
कैरो प्रखंड क्षेत्र में पिछले करीब 15 दिनों से हाथियों के लगातार डेरा जमाने से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। शनिवार दोपहर लगभग 2:30 बजे लोहरदगा के डीएफओ अभिषेक कुमार के माध्यम से कैरो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अनीस अहमद के नेतृत्व में हनहट पंचायत अंतर्गत ग्राम गीतिलगढ़ में ग्रामीणों के बीच टॉर्च का वितरण किया गया।