पूरनपुर: नगर के एक होटल में सरकार के आठ साल पूरे होने पर विधायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिनाई उपलब्धियां
पूरनपुर नगर के एक होटल में भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए गुलड़िया भूपसिंह में इंटर कॉलेज, नवदिया धनेश में डिग्री कालेज, कलीनगर तहसील परिसर की नई बिल्डिंग सहित किए गए अन्य कार्य एवं सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए। सरकार के आठ साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाई।