सिरसागंज: नगला प्रेम सिंह तिराहे के समीप पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरसागंज पुलिस ने गुरूवार को एक वांछित अभियुक्त को पकड़ा है। पुलिस टीम द्वारा वांछित चल रहे अभियुक्त अवनीश पुत्र रामवीर सिंह निवासी ग्राम नगला प्रेमसिंह को मुखबिर की सूचना पर नगला प्रेम सिंह तिराहे के पास से घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया गया है।